उमरिया 11 अक्टूबर। शारदेय नवरात्र के प्रथम दिन जिले में भक्तिमय वातावरण के बीच देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर बिरसिंहपुर पाली स्थित प्रसिद्ध माँ विरासिनी मंदिर पहुंचकर कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर घट की स्थापना की तथा दीप ज्योति का प्रज्जवलन किया। कलेक्टर ने नवरात्र के पावन पर्व पर माँ विरासिनी से जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिला। जिले के देवी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। इसके पश्चात कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने नौरोजाबाद स्थित ऊँचेहरा मंदिर पहुँचकर माँ ज्वालामुखी माता के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर एसडीएम पाली मीनांक्षी इंगले, तहसीलदार नीलेश सिंह, नायब तहसीलदार लक्ष्मीकांत शर्मा सहित पुजारी तथा भक्त जन उपस्थित रहे।