जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर 2026 रविवार को जनजातीय बाहुल्य ग्राम बांका में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत बांका स्थित सरभंग मुनि आश्रम में किया जाएगा। जय बिरसा मुंडा शोध समिति बांका एवं दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह का शुभारंभ सुबह 8 बजे से 10 बजे तक सुंदरकांड पाठ के साथ होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से 11 बजे तक पंजीयन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंचीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक अतिथि उद्बोधन, प्रमाण पत्र वितरण एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
सतना से और
और →यह भी पढ़ें
और →
मुख्यमंत्री
श्रीरामराजा सरकार का मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र, धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से ओरछा अद्भुत स्थल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
पूरा प्रदेश

पूरा प्रदेश
डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान श्रीरामराजा सरकार मंदिर परिसर में स्थानीय दुकानदारों एवं दीपावली के लिए दीपक बेच रहे कारीगरों से मुलाकात की।
पूरा प्रदेश
