शासकीय एकीकृत हाई स्कूल बिंझिया में बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। प्राचार्य श्री मुकेश कुमार पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाल मेला रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वयं विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए। स्टॉलों पर भेल, समोसा, मोमोज, साबूदाना वड़ा, आलू बंडा, मिठाइयाँ, फ्रूट सलाद और चाय सहित कई व्यंजन उपलब्ध रहे। बच्चों ने नन्हे उद्यमियों के रूप में अपने व्यावसायिक कौशल और प्रबंधन क्षमता का परिचय दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। प्राचार्य श्री मुकेश कुमार पांडे ने बच्चों के लिए केक की व्यवस्था की। प्राचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ केक काटकर खुशियाँ साझा कीं।