माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के दिशा-निर्देशानुसार एवं श्री बीएल प्रजापति माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्योपुर की अध्यक्षता में सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत सादीपनि विद्यालय श्योपुर में विधिक साक्षरता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर के दौरान न्यायिक अधिकारियों द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को पॉक्सो एक्ट, 2012 बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित व्यवहार की पहचान करने, अपनी शारीरिक अखंडता की रक्षा करने और किसी अप्रिय घटना की स्थिति में बिना डरे माता-पिता या शिक्षकगण को सूचित करने के बारे में समझाईश दी गई। वर्तमान में डिजिटल युग में बच्चों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने और सड़क सुरक्षा के बुनियादी नियमों से अवगत कराया गया। बच्चों को संकट की स्थिति में त्वरित कानूनी सहायता और परामर्श के लिए नालसा के टोल फ्री हेल्पलाईन नंबर 15100 बताया गया ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर आसानी से मुफ्त विधिक सहायता प्राप्त कर सकें। शिविर के साथ-साथ बच्चों के लिए विधिक साक्षरता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा बेहद आकर्षक और संदेशप्रद चित्र बनाए।
उक्त जागरूकता कार्यकम में श्री बीएल प्रजापति माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अजय रामावत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुश्री अंकिता शांडिल्य, जिला विधिक सहायता अधिकारी, विद्यालयीन शिक्षक शिक्षकाएं एवं 82 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




