प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माता रतनगढ़ वाली मंदिर पर दीपावली दौज मेला 2026 का आयोजन 9, 10, एवं 11 नवम्बर 2026 को किया जायेगा। आयोजित मेले की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में आज 4 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से रतनगढ़ माता मंदिर परिसर स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान मेले से संबंधित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण भी किया जायेगा।