ओरछा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किए भगवान श्रीरामराजा सरकार के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी जिले की धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध श्रीरामराजा सरकार मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रभु श्रीरामराजा सरकार के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की प्रार्थना की।
मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग व निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, राज्यमंत्री, वन एवं पर्यावरण मध्यप्रदेश शासन श्री दिलीप अहिरवार, राज्यसभा सांसद श्री महेश केवट, विधायक, निवाड़ी श्री अनिल जैन, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटेरिया, संभागायुक्त, सागर संभाग श्री दिलीप कुमार, आईजी सागर श्री इरशाद वली, डीआईजी छतरपुर रेंज श्री विजय खत्री, कलेक्टर, श्रीमती जमुना भिड़े, पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।



