महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर का आयोजन रोसर में किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर के दौरान कुल 23 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही कुपोषण की पहचान के अंतर्गत 9 सैम एवं 15 मैम बच्चों की जांच एवं पहचान की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन एवं बीएमआई की जांच, टीकाकरण की स्थिति तथा आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों का वजन एवं लंबाई मापन, ग्रोथ मॉनिटरिंग, सैम-मैम बच्चों की पहचान, पूरक पोषण आहार संबंधी जानकारी एवं मातृ-शिशु पोषण शिक्षा प्रदान की गई। शिविर का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की समय पर जांच करना, कुपोषण की पहचान कर उचित उपचार एवं प्रबंधन सुनिश्चित करना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बड़वानी से और
और →यह भी पढ़ें
और →जनजातीय कार्य विभाग
जनजातीय बंदियों की समस्याएं जानने केंद्रीय जेल पहुंचे आयोग सदस्य भगत सिंह नेताम
जबलपुर

