13 नवंबर 2026 को प्रातः 9 बजे मरीज दिनेश पिता खेमा उम्र 50 वर्ष पुरूष को सीने में तेज दर्द एवं गंभीर समस्या के चलते जिला चिकित्सालय बड़वानी की इमरजेंसी ओपीडी में लाया गया। जहां ड्युटी चिकित्सक डॉ. सलोनी सोलंकी द्वारा तत्काल परीक्षण एवं उपचार प्रारंभ किया गया। मरीज का ईसीजी कराया गया तथा चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत हार्ट अटैक की स्थिति को देखते हुए तत्काल आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। मरीज को बेहतर एवं सतत उपचार हेतु आईसीयू में भर्ती किया गया। जहां डॉ. जोसेफ सुल्या मेडिसीन विशेषज्ञ द्वारा मरीज को देखा गया जिसमें मरीज को हार्ट अटैक था और मरीज सीने में तेज दर्द के कारण तड़प रहा था जिसे डॉ. जोसेफ सुल्या मेडिसीन विशेषज्ञ के द्वारा हार्ट अटैक रोकथाम प्रबंधन हेतु दवाईया दी गई। डॉ. जोसेफ सुलया मेडिसीन विशेषज्ञ एवं प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती जानकी चंगोढ़ एवं नर्सिंग आफिसर कविता रणधा, प्रतिभा बमनका तथा उनकी टीम द्वारा मरीज की निरंतर निगरानी की गई तथा चिकित्सकीय निर्देशानुसार आवश्यक इंजेक्शन एवं उपचार प्रदान किया गया। उपचार के दौरान मरीज की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए लगातार चिकित्सकीय निगरानी एवं आवश्यक जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराया गया। डॉ. मनोज खन्ना सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बड़वानी के मार्गदर्शन में आईसीयू जिला चिकित्सालय बड़वानी की टीम द्वारा पुर्ण निष्ठा से कार्य किया गया जिससे मरीज के परिजनों द्वारा समस्त स्टॉफ के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया तथा 13 नवंबर 2026 को मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया।