आयुष्मान योजना एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत बाल हृदय एवं बाल श्रवण बाधित बच्चो का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 14 नवम्बर शनिवार को प्रातः 10 बजे से जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र महिला वार्ड के पीछे जिला चिकित्सालय बड़वानी में आयोजित किया जायेगा। उक्त शिविर में बाल ह्नदय रोग से ग्रसित बच्चों की निःशुल्क जांच श्री अरविन्दों हॉस्पिटल इन्दौर के सहयोग से की जाएगी। अस्पताल द्वारा बाल हृदय बच्चो की निःशुल्क इका जांच एवं बाल श्रवण बाधित बच्चो की बैरा जांच निःशुल्क की जायेगी। उक्त शिविर में बाल ह्नदय एवं बाल श्रवण बाधित रोग से ग्रसित बच्चों को 14 नवम्बर शनिवार को जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र जिला चिकित्सालय बड़वानी में पहुंचाये ताकि हर बीमार बच्चें को शिविर का लाभ प्राप्त हो सकें।