भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के तहत जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी एवं विशिष्ट विद्यालयों में 16 से 18 नवंबर 2026 तक विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा की गौरवगाथा और देश के प्रति जनजातीय नायकों के योगदान से विद्यार्थियों को परिचित कराना है। इस दौरान जनजातीय नृत्य, नाटक, संगीत, रंगोली, चित्रकला, निबंध एवं भाषण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शकुंतला डामोर ने सभी विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि 16 से 18 नवम्बर को अपने संस्थान में जनजातीय गौरव दिवस मनाए।
खेल एवं युवा कल्याण



