देवउठनी एकादशी एवं विशेष तिथियों पर होने वाले विवाह समारोहों में बाल विवाह रोकने की अपील

बाल विवाह की सूचना नजदीकी थाने, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं हेल्पलाइन नंबरों पर दें

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह की रोकथाम के लिए कलेक्टर मृणाल मीना ने आमजन से अपील की है कि 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी एवं अन्य विशेष तिथियों पर आयोजित होने वाले विवाह समारोहों में बाल विवाह न होने दें। यदि कहीं बाल विवाह की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना नजदीकी थाने, ग्राम की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग के संबंधित परियोजना कार्यालय अथवा निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर दें।

जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अरुण प्रताप सिंह निरंजन ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत सामूहिक विवाह आयोजकों, प्रिंटिंग प्रेस संचालकों, हलवाई, कैटरर्स, धर्मगुरुओं, समाज के मुखियाओं, बैंड वालों, घोड़े वालों, ट्रांसपोर्ट संचालकों, ब्यूटी पार्लर संचालकों एवं मैरिज हाउस भवन मालिकों से सहयोग की अपील की है।

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित सेवाप्रदाताओं से अनुरोध है कि वर-वधू की आयु संबंधी प्रमाण पत्र प्राप्त कर उनका परीक्षण करने के बाद ही अपनी सेवाएं प्रदान करें। प्रिंटिंग प्रेस में मुद्रित होने वाली विवाह पत्रिकाओं में स्पष्ट उल्लेख करना होगा कि वर-वधू बालिग हैं। बालक एवं बालिका की आयु का परीक्षण स्कूल की अंकसूची, जन्म प्रमाण पत्र अथवा आंगनवाड़ी केंद्र के रिकॉर्ड से किया जाएगा। इन दस्तावेजों के अभाव में मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी आयु प्रमाण पत्र मान्य होगा।

बाल विवाह की सूचना इन नंबरों पर दें

बाल विवाह से संबंधित शिकायत जिला स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय के मोबाइल नंबर 9340926063, जिला कॉल सेंटर 07682-181, चाइल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1098 एवं आपातकालीन सेवा डायल 112 पर दी जा सकती है।

परियोजनावार भी मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं

राजनगर परियोजना के लिए रजनी शुक्ला मोबाइल नंबर 9343219162, बिजावर परियोजना के लिए राजकुमार बागरी मोबाइल नंबर 9644332997, बक्सवाहा परियोजना के लिए हेमलता सिंह मोबाइल नंबर 8462925204, छतरपुर ग्रामीण परियोजना के लिए अरुणकान्त प्रजापति मोबाइल नंबर 8770100966, गौरिहार परियोजना के लिए नसीर छीपा मोबाइल नंबर 9584913805, लवकुशनगर परियोजना के लिए अशोक विश्वकर्मा मोबाइल नंबर 9425144718 तथा छतरपुर शहरी परियोजना के लिए विक्रम सिंह मोबाइल नंबर 9165848289 पर सूचना दी जा सकती है।

इसी प्रकार नौगांव परियोजना के लिए अनिल नामदेव मोबाइल नंबर 9644989418, महाराजपुर परियोजना के लिए नेहा जैन मोबाइल नंबर 9752282671 एवं बड़ा मलहरा परियोजना के लिए सीमा पटेल मोबाइल नंबर 7999191142 पर बाल विवाह की सूचना दी जा सकती है।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने में सहयोग करें तथा कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।