महान जननायक, क्रांतिकारी एवं आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) के अवसर पर 15 नवंबर 2026 को आगर नगर में भव्य रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिला संयोजक श्री शेखर उइके ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली जाएगी।
15 नवंबर 2026 को प्रातः 7:00 बजे प्रारंभ होने वाली रैली के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा जी के त्याग, संघर्ष, बलिदान एवं समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए जनजातीय संस्कृति, परंपरा एवं गौरव का संदेश दिया जाएगा। तद्पश्चात जिला स्तरीय कार्यक्रम मांगलिक भवन कम्पनी गार्डन, जिला आगर मालवा में आयोजित किया जाएगा।
जिला संयोजक श्री शेखर उइके ने समस्त समाजजनों, युवाओं, मातृशक्ति एवं नगरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रैली को सफल बनाएं एवं भगवान बिरसा मुंडा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें।





