कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल ने आज ग्राम बरेली स्थित मां ज्वाला मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने जिले के नागरिकों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कलेक्टर श्री जायसवाल ने जिलेवासियों को नवरात्र पर्व एवं आगामी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने भी पूजा अर्चना की।



