मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत देवास जिले के वरिष्ठ नागरिकों को रामेश्वरम तीर्थ दर्शन कराने के लिए संशोधित यात्रा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देवास जिले से कुल 156 यात्रियों का दल 2 दिसंबर 2026 को रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होगा। यात्रा के लिए यात्रियों का प्रस्थान एवं वापसी रेलवे स्टेशन देवास से होगी। यात्रा का प्रारंभ 2 दिसंबर को होगा तथा 7 दिसंबर को यात्रा की वापसी होगी।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों एवं तहसील कार्यालयों को संशोधित यात्रा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में यह यात्रा 04 अक्‍टूबर से 09 अक्‍टूबर तक वाराणसी-गया के लिए आयोजित होनी थी।