मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सीहोर वृत्त द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए ‘ संपर्क अभियान ’ के तहत 23 अक्टूबर को आष्टा संभाग के जावर में शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विद्युत संबंधी शिकायतों का निराकरण किया गया।

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि नवंबर 2026 में विद्युत वितरण केंद्रों पर शिविर लगाए जाएंगे। इनमें बिजली बिल सुधार, मीटर संबंधी समस्याएं, सर्विस केबल, कनेक्शन, भुगतान सहित अन्य तकनीकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। शेष शिकायतों पर भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे नवंबर में आयोजित होने वाले शिविरों में पहुंचकर अपनी बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान कराएं। शिविर की तिथि और स्थान की जानकारी का विशेष ध्यान रखें, ताकि उन्हें इस सुविधा का लाभ मिल सके।