मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बंगाली कॉलोनी स्थित काली बाड़ी के श्री श्री काली माता मंदिर पहुंचकर मां काली के दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां काली से प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान उन्होंने श्रद्धापूर्वक मां का आशीर्वाद प्राप्त किया ‌। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बंगाली समाज जनो के लिए स्वामित्व के पट्टे जारी करने के लिए कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह को निर्देश दिए।