कटनी (30 सितंबर)- विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य में जिला पशु चिकित्सालय, कटनी के प्रांगण में बुधवार को रेबीज बीमारी से बचाव के लिए प्रतिरोधक टीकाकरण एवं जन-जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान 42 स्वान एवं बिल्लियों का रेबीज से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया।रेबीज से बचाव के उपायों की दी जानकारी शिविर का उद्देश्य आमजन एवं पशुपालकों को रेबीज बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा पालतू पशुओं के समय पर टीकाकरण के महत्व की जानकारी देना रहा।

इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा रेबीज के संक्रमण, लक्षण, बचाव के उपाय तथा पशु के काटने की स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में जागरूकता व्याख्यान दिया गया।ब्रिलियंट फार्मा ने निःशुल्क उपलब्ध कराई रेबीज वैक्सीनशिविर में ब्रिलियंट फार्मा द्वारा रेबीज वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। ब्रिलियंट फार्मा के प्रतिनिधि श्री गुलाम मुस्तफा भी शिविर में उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

विभाग द्वारा निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराने एवं शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए ब्रिलियंट फार्मा का आभार व्यक्त किया गया।पालतू पशुओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपीलअधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अपने पालतू पशुओं का समय पर रेबीज टीकाकरण अवश्य कराएं तथा रेबीज जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति स्वयं जागरूक रहते हुए अन्य लोगों को भी जागरूक करें।अधिकारियों एवं विभागीय कर्मचारियों की रही सहभागिताकार्यक्रम में उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. नीता मनोचा, सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा, एबीपीओ डॉ. नवीन लाल, पशु चिकित्सक डॉ. साकेत मिश्रा एवं डॉ. रवि कटारिया, राकेश कुशवाहा एवं अतुल भुजिया, एवीएफओ, शेख हजरत मंसूरी, पशु परिचारक, प्रदीप यादव, मैत्री गौसेवक, संतलाल यादव, संकेत यादव एवं लक्ष्मण यादव सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।