कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा आज आदिवासी विकासखण्ड कराहल के दूरस्थ ग्राम करियादेह में एनआरएलएम अंतर्गत संचालित स्वसहायता समूहों की दीदीयों से भेंट की गई तथा उनके द्वारा संचालित की जा रही आजीविका मूलक गतिविधियों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल सहित अन्य अधिकारी एवं एनआरएलएम के नोडल अधिकारी श्री गोपाल शर्मा उपस्थित रहे।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा इस दौरान वैष्णो देवी समूह से जुडी श्रीमती कमली पटेलिया के घर जाकर उनके द्वारा संचालित की जा रही आजीविका मूलक गतिविधि डीजे साउंड का अवलोकन किया तथा इससे होने वाली आमदनी के संबंध में चर्चा की गई। इसी प्रकार सिद्धबाबा समूह की सदस्य श्रीमती काली पटेलिया द्वारा संचालित हेयर सेलून की दुकान का अवलोकन किया गया। महिला ने बताया कि उसके पति श्री दिनेश द्वारा दुकान का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही सिद्धबाबा समूह से जुडी श्रीमती झूमली पटेलिया द्वारा समूह की मदद से स्थापित की गई आटा चक्की का अवलोकन भी किया गया।






